W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: यूपी में लड़की के साथ दरिंदगी, आरोपी ने पीड़िता के साथ 6 दिनों तक किया बलात्कार, जानें मामला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर लगातार छह दिन तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

06:23 PM Dec 04, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर लगातार छह दिन तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

up news  यूपी में लड़की के साथ दरिंदगी  आरोपी ने पीड़िता के साथ 6 दिनों तक किया बलात्कार  जानें मामला
देश में पिछले कई महीनों में दुष्कर्म के मामलों में तेजी देखी गई है। कुछ इसी प्रकार का मामला यूपी से सामने आया है। जहां पर एक 16 वर्ष की लड़की को अगवा कर कथित तौर से बलात्कार कर लिया गया। यह मामला बलिया जिले का बताया जा रहा है।पीड़िता ने जब इस कांड कि रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 
आरोपी ने लड़की के साथ 6 दिनों तक किया रेप
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी को अक्षय (20) नामक युवक ने गत 21 नवम्बर को अगवा कर लिया और इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अक्षय के विरुद्ध गत 29 नवम्बर को अपहरण करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोप है कि अक्षय ने किशोरी को अगवा करने के बाद बलिया के एक स्थान पर ले जाकर लगातार छह दिन तक बलात्कार किया तथा उसके बाद किशोरी को गत दो दिसम्बर को गांव लाकर छोड़ दिया।
बलिया: नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया रेप, 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार -  Ballia A youth has been arrested for allegedly kidnapping and raping a 17  year old lclt - AajTak
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराकर शनिवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में उसका बयान दर्ज कराया तथा मुकदमे में भारतीय दण्ड संहिता की बलात्कार के आरोप तथा यौन अपराधों से बच्चो का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा बढ़ायी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अक्षय को बांसडीह थाना क्षेत्र के ही परिख्ररा गांव से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×