W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कल होंगे घोषित, भाजपा-सपा के बीच मुख्य रूप से मुकाबला

लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को राजापुर मंडी समिति में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।

07:24 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को राजापुर मंडी समिति में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी।

up news  गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कल होंगे घोषित  भाजपा सपा के बीच मुख्य रूप से मुकाबला
Advertisement
लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को राजापुर मंडी समिति में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि रविवार को राजापुर मंडी समिति में 14 मतगणना मेजों पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 56 मतगणना अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना 32 चक्र में होने की संभावना है।अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Advertisement
अमन गिरि vs विनय तिवारी 
Advertisement
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में तीन नवंबर को मतदान में 57.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में सात उम्मीदवार हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि के छह सितंबर, 2022 को निधन होने के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस ने इस बार चुनाव से दूरी बना ली। मुख्य मुकाबला भाजपा के अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि और राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व गोला गोकर्णनाथ के पूर्व विधायक विनय तिवारी के बीच देखा गया।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×