टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP News: मैनपुरी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

03:08 AM Jun 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

UP News:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हुआ हादसा। दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत। मरने वाले बच्चों की उम्र 11 साल और दूसरे की 8 साल बताई जा रही है। दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे और वहीं एक पास के तालाब में वे नहाने गए जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1718659950984.mp4
Advertisement

पूरे मामले की जानकारी देते हुए मैनपुरी के एसपी राहुल मिठास ने बताया कि, भोगांव में दोपहर को दो बच्चे बकरी चराने गए थे और पास में ही एक छोटे तालाब में वे नहाने लगे। तभी उनकी डूबने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article