W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली लाश

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

02:38 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

up news  केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या  घर में पंखे से लटकी मिली लाश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के दुबग्गा के बिगारिया इलाके में प्रापर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे नंद किशोर अपने घर के पंखे पर लटकर फांसी लगा ली। आपकों बता दें कि नंद किशोर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का भतीजा था। इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी गई और तुरंत जांच पड़ताल शुरू कि गई। जब इस बात की मुख्य तौर से पुष्टि हुई कि भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली है।
केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने की आत्महत्या 
लखनऊ: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे  से लटकता हुआ मिला शव
मिली जानकारी के मुताबिक कौशल किशोर संसद में मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं। कौशल किशोर हाल ही में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के बारे में बात करते हुए कहा था कि शिक्षित लड़कियों को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×