टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP News: योगी आदित्यनाथ ने कहा- देश में सर्वश्रेष्ठ मानकों पर कार्य कर रहा है उप्र का होमगार्ड विभाग

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के होमगार्ड जवानों की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, गंगा की स्वच्छता, अमृत सरोवरों एवं वृक्षारोपण से सम्बन्धित कार्यों में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

07:36 PM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के होमगार्ड जवानों की सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, गंगा की स्वच्छता, अमृत सरोवरों एवं वृक्षारोपण से सम्बन्धित कार्यों में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने औपचारिक रूप से कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, गंगा की स्वच्छता, अमृत सरोवरों एवं वृक्षारोपण से सम्बन्धित कार्यों में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर होमगार्ड दिवस-2022 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने प्रदेश के सभी होमगार्ड, स्वयंसेवकों व अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश का होमगार्ड विभाग देश में सर्वश्रेष्ठ मानकों पर कार्य कर रहा है।
यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार योगी ने भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार होमगार्ड के जवानों के हितों एवं उनकी बेहतरी के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 82 हजार होमगार्ड जवान कार्यरत हैं। योगी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छह दिसम्बर को होमगार्ड संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस संगठन का गठन छह दिसम्बर, 1962 को हुआ था और 60 वर्ष पूरा होने के अवसर पर यह संगठन पूरे हर्षोल्लास के साथ अपनी हीरक जयंती (डायमंड जुबली) मना रहा है।
इस अवसर पर होमगार्ड एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही विभाग की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। प्रजापति ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि होमगार्ड जवानों ने चुनाव के दौरान न केवल प्रदेश में बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी भूमिका का प्रभावी रूप से निर्वहन किया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article