टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP : डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ के दर्शन किए

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कालिंजर दुर्ग की सरगोह में विराजमान भगवान नीलकंठ के दर्शन किये और उनका दुग्धाभिषेक किया।

08:47 PM Feb 21, 2020 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कालिंजर दुर्ग की सरगोह में विराजमान भगवान नीलकंठ के दर्शन किये और उनका दुग्धाभिषेक किया।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कालिंजर दुर्ग की सरगोह में विराजमान भगवान नीलकंठ के दर्शन किये और उनका दुग्धाभिषेक किया। 
नरैनी की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि कालिंजर दुर्ग की सरगोह में विराजमान भगवान नीलकंठ के दर्शन और दुग्धाभिषेक के लिए शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था, जो दिनभर चला। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु नीलकंठ के दर्शन कर चुके हैं। 
उन्होंने बताया कि कालिंजर किले में गुरुवार से चार द्विवसीय महोत्सव भी चल रहा है। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम भी किये गए हैं। 
एसडीएम ने बताया कि ‘महोत्सव में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी जा रही है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article