UP पुलिस के जवानों को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी
11:30 PM Oct 10, 2023 IST | Shera Rajput
Advertisement
त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और जवानों के 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छुट्टी लेने पर रोक लगा दी गई है।
मंगलवार को अधिकृत सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को 15 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छुट्टी नहीं दी जाएगी।
बता दे कि इस दौरान अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी की तत्काल जरूरत है तो उसे उच्च अधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी होगा।
Advertisement

Join Channel