Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: राजा भैया की पार्टी 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक' ने 11 प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें सूची

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। खुद राजा भैया परंपरागत सीट और अपने गढ़ कुंडा से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

04:16 PM Jan 05, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। खुद राजा भैया परंपरागत सीट और अपने गढ़ कुंडा से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हुए है। तो वहीं, प्रदेश के क्षेत्रीय दल भी अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रही है। इसी बीच राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। खुद राजा भैया परंपरागत सीट और अपने गढ़ कुंडा से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
Advertisement
जानें कहा से किसे चुनावी मैदान में उतारा गया है 

बाबागंज से विनोद सरोज को टिकट दिया गया है तो सोराव से डॉ. सुधार राय, फाफामऊ से लक्ष्मी नारायण जायसवाल से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जालौन के ऊरई से विजय चौधरी अहिरवार पर भरोसा जताया गया है तो गोंडा के गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा को टिकट मिला है।  
बहराइज के कैसरगंज से राजा भैया की पार्टी ने मो. हजरत अंसारी को टिकट दिया है। जालौन के माधौगढ़ से बृजेश सिंह राजावत को टिकट मिला है। बदायूं के बिल्सी से शैलेंद्र मिश्र, रॉबर्टगंज से वीरेंद्र मौर्य और एटा के जलेसरगंज से धीरज धोबी को टिकट मिला है। 
चुनाव आयोग ने जारी किया चुनाव चिह्न  
राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को चुनाव आयोग ने स्थाई रूप से ‘आरी’ चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। अभी तक इस पार्टी को अस्थाई चुनाव चिह्न आवंटित था। पहले राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल का चुनाव चिह्न फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी था। वहीं इस बार वह आरी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लड़ाई में उतरेंगे। 

पंजाब कांग्रेस ने दिखा दिया कि वे विकास विरोधी है और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी मन में कोई सम्मान नहीं : नड्डा

100 से अधिक सीटों पर लड़ेगी पार्टी 
राजा भैया ने इससे पहले कहा था कि उनकी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने के लिए 100 से अधिक सीटों को चिह्नित कर लिया है। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है। राजा भैया ने यह भी साफ किया था कि उन्होंने अन्य दल के साथ गठबंधन करने का मन अभी नहीं बनाया है। उनकी पार्टी अकेले ही यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।
Advertisement
Next Article