W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP: मथुरा में दर्दनाक हादसा, रिफाइनरी प्लांट में धमाके से 10 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे।

08:35 AM Nov 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से झुलसे।

up  मथुरा में दर्दनाक हादसा  रिफाइनरी प्लांट में धमाके से 10 लोग घायल

UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिफाइनरी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद आग लगने से करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement

10 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे शटडाउन फाइनल के बाद प्लांट शुरू करने के दौरान यह हादसा हुआ। एबीयू प्लांट में फर्नेस फटने से धमाके के साथ आग लग गई। आग में झुलसने करीब 10 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक महीने से अधिक समय के शटडाउन के बाद प्लांट शुरू होते ही रिफाइनरी प्लांट में बड़ा ब्लास्ट हो गया। सब कुछ फाइनल होने के बाद इसे फिर से चालू किया गया था।

Advertisement

4 मरीजों की हालत गंभीर

मथुरा ABU प्लांट विस्फोट पर सिटी हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश यादव ने कहा, रिफाइनरी से 4 मरीज जले हुए पाए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है… उनमें 40-50% तक जलने की चोटें हैं

पुलिस मामले की जांच में जुटी

संभावना है कि इसमें लीकेज रह गया हो सकता है। फर्नेस फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद प्लांट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×