For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपीः छेड़छाड़ के आरोप से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोप लगने से कथित तौर पर पीड़ीत एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

07:33 PM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोप लगने से कथित तौर पर पीड़ीत एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

यूपीः छेड़छाड़ के आरोप से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी  मामले की जांच में जुटी पुलिस
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोप लगने से कथित तौर पर पीड़ीत एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
Advertisement
केस दर्ज होने से परेशान रामनिवास झूला फांसी के फंदे से 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुनील दत्त ने बताया है कि बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में रामनिवास नामक युवक पर मंगलवार को घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने से परेशान रामनिवास ने आज सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस कर रही है मामले की जांच 
Advertisement
मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा कर महिला ने रामनिवास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिससे वह काफी परेशान था। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। दत्त ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×