Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP : बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

बलिया जिले से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की वीडियो फुटेज में छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री जोड़ने और वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

12:31 PM Jun 02, 2021 IST | Desk Team

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर डाला गया था, उस वीडियो में छेड़छाड़ करके एक आपत्तिजनक गीत डाला गया था।
ऐसा लग रहा था मानो खुद विधायक वह गीत गा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले बिहारी सिंह की शिकायत पर गत 31 मई को निखिल दुबे और बिट्टू सिंह के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम की धारा 66 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया था। दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
यादव के मुताबिक शिकायत में कहा गया था कि इस आपत्तिजनक वीडियो के जरिये भाजपा विधायक की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Next Article