W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP Weather यूपी में जारी है शीतलहर का कहर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका

देशभर में ठंड से हाल-बेहाल है। यूपी में शीतलहर का कहर अभी जारी है। कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़त के साथ मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी लखनऊ के लोगों को गलन का एहसास होगा।

11:37 AM Dec 29, 2022 IST | Desk Team

देशभर में ठंड से हाल-बेहाल है। यूपी में शीतलहर का कहर अभी जारी है। कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़त के साथ मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी लखनऊ के लोगों को गलन का एहसास होगा।

up weather यूपी में जारी है शीतलहर का कहर  पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका
Advertisement
देशभर में ठंड से हाल-बेहाल है। यूपी में शीतलहर का कहर अभी जारी है। कोहरे और ठंडी हवाओं में बढ़त के साथ मौसम एक बार फिर बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी लखनऊ के लोगों को गलन का एहसास होगा। IMD का अनुमान है कि, तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट अब दर्ज की जाएगी।
Advertisement
ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी
Advertisement
आपको बता दें कि दिन के समय भी ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी। लेकिन, शाम से एक बार फिर सर्दी का कहर देखने को मिलेगा।लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। रात होते ही अधिकतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा।
Advertisement
कोहरा रहेगा बरकरार 
दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार और शुक्रवार को यूपी के ऊपर से होकर गुजरेगा। ऐसे में दो दिन पारे में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पश्चिमी हवाएं फिर सक्रिय होगी और तापमान दोबारा से गिरना शुरू होगा। हालांकि कोहरा बरकरार रहेगा और दिन में धूप खिलेगी तो तापमान बढ़ेगा।पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड अचानक बढ़ गई है।
दिल्ली में भी ठंड का सितम जारी है
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में शनिवार शाम से ही तेज हवाएं चलने लगी जिससे तापमान में और गिरावट हुई। वहीं सुबह कोहर के के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हुई है। बीते 27 दिसंबर को पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में देखा गया। बता दें धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त है और मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर और ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जाता दी है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×