For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुस्लिम महिला ने रखा अपने बच्चे का नाम ‘राम रहीम’

06:19 PM Jan 22, 2024 IST | Jivesh Mishra
प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुस्लिम महिला ने रखा अपने बच्चे का नाम ‘राम रहीम’

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण रूप से संप्पन हुआ। इसके लिए प्रसन्न मुस्लिम परिवार ने सोमवार को जन्म लेने वाले नवजात का ऐसा नाम रखा है, जो भाईचारे का संदेश देता है। वहीं, परिजनों का तर्क है कि इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम है ही, बल्कि रहीम जुड़ा होने से यह नाम हिंदू-मुस्लिम के बीच भाईचारे का भी प्रतीक है।

Highlighte

  • सोमवार को मुस्लिम महिला ने बच्चे को दिया जन्म
  • मुस्लिम महिला ने अपने बच्चे का रखा ‘राम रहीम’ नाम
  • फरजाना की यह तीसरी संतान

 

मुस्लिम महिला ने अपने बच्चे का रखा ‘राम रहीम’ नाम

ram mandir pran pratishtha  बता दें कि रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू नगर निवासी 30 वर्षीय फरजाना ने रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज महिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए भर्ती कराई गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उसका नार्मल प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया। हालांकि, अब उसके परिवार वालों ने उस बच्चे का नामकरण भी कर दिया है। दरअसल परिवार वालों ने उन बच्चे का नाम ‘राम रहीम’ रखा है।

फरजाना की यह तीसरी संतान

यह फरजाना की तीसरी संतान है। पहले उसके दो लड़कियां थीं। पति आलेनवी और सास उस्मानो ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बेटे के जन्म पर खुशी जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह बच्चे का नाम ‘राम रहीम’ रखेंगे। जो हिंदू-मुस्लिम धर्म का संगम है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×