W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपीः प्रेम-प्रसंगों के चलते युवक की हत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

यूपी के बरेली में एक युवक की मुंह में कपड़ा बांधकर पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी गई। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देख कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव

05:47 AM Sep 04, 2022 IST | Desk Team

यूपी के बरेली में एक युवक की मुंह में कपड़ा बांधकर पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी गई। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देख कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव

यूपीः प्रेम प्रसंगों के चलते युवक की हत्या  पेड़ पर लटका मिला शव
यूपी के बरेली में एक युवक की मुंह में कपड़ा बांधकर पेड़ पर लटकाकर हत्या कर दी गई। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को देख कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात बताई है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Advertisement
रात में घर से गायब युवक 
मामला शीशगढ़ क्षेत्र के गांव झियांगला का है। यहां का रहने वाला आशाराम शुक्रवार की रात खाना खाकर घर में सोया था। रात में किसी समय युवक घर से गायब हो गया। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो युवक घर में नहीं था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को धान की फसल में पानी भर रहे ग्रामीण रामधुन ने पड़ोसी गांव कुटकपुर निवासी चिंतामणि के बाग में आम के पेड़ पर लटके शव की सूचना ग्राम प्रधान को दी।
युवक की हुई पहचान 
Advertisement
प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने मृतक की पहचान जियांगला निवासी सुनील कुमार (22) के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक का शव आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। पैर जमीन पर थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। दोनों हाथों में रस्सी बंधी थी। फटी बनियान शर्ट के नीचे लटकी हुई थी। उसकी आंखों पर तौलिया बंधा हुआ था। एक पैर में रस्सी भी बंधी थी। मृतक के पैर में चप्पल नहीं थी। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शीशगढ़ पुलिस को सूचना दी। एसओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता का आरोप है कि तीन महीने पहले दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर युवक का झगड़ा हुआ था। उस समय प्रधान ने समझौता कर लिया, लेकिन लड़की के घरवाले दुश्मनी मानने लगे। शुक्रवार की रात इसरार अहमद, अबरार अहमद, सरफराज अहमद निवासी जियांगला ने अपने परिजन फजल, यासीन व गुड्डू निवासी कुटकपुर के साथ युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×