अप्रैल में लॉन्च होगी Mercedes, MG, Volkswagen समेत कई शानदार कार, Majestor SUV करेगी Fortuner का भौकाल खत्म!
Upcoming Cars in April 2026: अप्रैल महीने की शुरूआत के बाद ऑटो सेक्टर में हलचल मच गई है और Mercedes, MG, Toyota समेत कई बड़ी कंपनियों की कार लॉन्च होने वाली है जिसमें ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल और EV वेरिएंट की कार मिलने वाली है। भारतीय बाजार में EV कार का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है और इस महीने भी कई EV कार लॉन्च होने वाली है साथ ही कई नई कारों को फेसलिफ्ट भी लॉन्च होने वाला है। अगर आप भी अप्रैल महीने में कार लेने का प्लान बना रहे है तो विस्तार से देखें सभी कार की जानकारी जो इस महीने लॉन्च होने वाली है।
1. Mercedes-Benz CLA EV Car

अप्रैल के महीने में लग्जरी मर्सिडीज-बेंज CLA EV कार को 24 अप्रैल 2026 को लॉन्च की जाएगी और इस शानदार कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है जिसे सिर्फ 1.5 लाख रुपये में शोरूम में जाकर बुक कर सकते है। बता देंक मर्सिडीज-बेंज CLA EV कार में कई शानदार कार में कई फीचर्स के साथ ही 250 से अधिक की लॉन्ग रेंज दी जाएगी और लग्जरी कार में 5.5 kWh की बैटरी के साथ ही सिंगल-मोटर, रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया जाएगा। EV सेगमेंट में यह कार 268 bhp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी जिससे सिर्फ 6.7 सेकंड में 100KMPH की रफ्तार भरने में सक्षम होगी।
2. Taigun New FaceLift

फॉक्सवैगन की शानदार कार टैगुन SUV ने 2021 में लॉन्च होने के बाद महफील लूटी थी और जमकर लोगों के बीच हिट हो गई थी। अब लंबे समय बाद इस कार का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है। बता दें कि 9 अप्रैल, 2026 को इस कार का नया वर्जन से पर्दा उठ जाएगा जिसमें नया बंपर, केबिन में कई शानदार फीचर, कनेक्टेड LED लाइट्स, LED कलस्टर के साथ ही नया बंपर भी देखने को मिलेगा। इंजन की बात करें तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा वही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प दिया जाएगा।
3. MG Majestor SUV Car

MG की बोल्ड लुक, Fortuner से बड़ी कार नई मैजेस्टर SUV अप्रैल के महीन में लॉन्च कर दी जाएगी जिसमें 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। यह दमदार इंजन 215 बीएचपी की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बड़ी SUV के साथ ही इस कार में कई लग्जरी फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा जिसमें मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन के साथ EV सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं भी दी जाएगी।
Join Channel