Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस साल भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई दमदार कारें

09:38 AM Feb 18, 2024 IST | Aastha Paswan

Upcoming Cars in India: क्या आपको भी कार रखने का शॉक है? कार Lovers के को तो कार के नए मॉडल का हमेशा ही इंतेजार रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे है उन 10 कारों के बारे में जो इस साल आने वाली है। जिसमें एसयूवी से लेकर लग्जरी कारें शामिल हैं।

अपकमिंग कार्स इन इंडिया

Upcoming Cars in 2024: 2023 में ज्यादातर कार निर्माताओं की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने के साथ अब 2024 के कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन लग्जरी एसयूवी और एमपीवी, अपडेटेड फ्लैगशिप और बिल्ट-फ्रॉम-स्क्रैच ईवी सहित कई नई कारें शामिल होंगी। आइए जानते हैं इन आने वाली कारों के बारे में।

Advertisement

Mahindra Thar 5-Door

स्टैंडर्ड 3 डोर थार की रिकॉर्ड सफलता के बाद एक बड़ा 5-डोर मॉडल लंबे व्हीलबेस के साथ जल्द बाजार में आएगा। थार 5-डोर को 4x4 और 4x2 दोनों रूपों में बेचा जाएगा। बता दें इसे अगस्त 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16 लाख रुपये होने की संभावना है।

Maruti Suzuki EVX

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली EV लॉन्च करने वाली है। इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसमें लगभग 500KM की रेंज मिलने की संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 20-25 लाख रुपये होगी।

Mercedes-Benz EQG

जी-वैगन की पॉपुलर और सफलता के बाद अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक मॉडल XUVको भारत में लाने वाली है। इसके जून 2025 में बाजार में आने की संभावना है। इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 3.05 करोड़ रुपये हो सकती है।

lexus lm

टोयोटा वेलफायर की तरह ही लग्जरी सुविधाओं से लैस लेक्सस LM भी बाजार में आने वाली है। 3.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली यह MPV मार्च 2024 में आने की संभावना इसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है।

Kia EV9

Kia ने भले ही फ्यूचरिस्टिक EV6 पेश किया है, लेकिन इसकी असली खासियत फ्लैगशिप EV9 SUV है। यह 5 मीटर से ज्यादा लंबी, EV9 एक बड़ी है। SUV में 99.8 kWh के बैटरी पैक से साथ 490KM की रेंज मिलने का दावा किया गया है। इसे जून 2024 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Audi Q8 E-TRON

दुनियाभर में Audi Q6 E-TRON के अनावरण का इंतजार किया जा सकता है। ऑडी के 2025 तक भारत में E-SUV लाने की संभावना नहीं है। इसके स्थान पर, हमें ब्रांड के इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप; Audi Q8 E-TRON का एक लेटेस्ट वर्जन मिलेगा। इसे अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी अनुमानित कीमत 1.07 करोड़ रुपये - 1.43 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Skoda Enyaq Iv

Skoda EV सेगमेंट में पकड़ बना रही है, जिसके लिए वह भारत के ईवी बाजार में Enyaq iV लाने वाली है। इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

BMW 5-Series LWB

BMW इंडिया अपने इलेक्ट्रिक मॉडल i5 के साथ नई इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है। इलेक्ट्रिक i5 में 81.2 kWh की बैटरी होगी, जो सिंगल मोटर और रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगी। इसके मई 2024में लॉन्च होने की संभावना है। इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ferrari purosangue

Ferrari की पुरोसांग्यू भी भारतीय बाजार में आने वाली है। यह आधुनिक समय के लिए एक प्योर Ferrari GT है। इसे सितंबर 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 5 करोड़ रुपये है।

Ford Endeavor

फोर्ड की प्रतिष्ठित एंडेवर एक बार फिर से बाजार में आने वाली है। इसका मुकाबला toyota fortuner और MG Gloster से होगा। नई Endeavor CKD Unit के तौर पर भारत में आएगी, जिससे यह काफी महंगी हो जाएगी। इसे अप्रैल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article