W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'New look, Advanced Features और दमदार इंजन! जल्द नए अवतार में दस्तक देगी Mahindra Scorpio N Facelift, कीमत...

01:54 PM Apr 27, 2026 IST | Amit Kumar
 new look  advanced features और दमदार इंजन  जल्द नए अवतार में दस्तक देगी mahindra scorpio n facelift  कीमत
Upcoming Mahindra Scorpio N Facelift

Upcoming Mahindra Scorpio N Facelift: Mahindra अपनी फेमस SUV Mahindra Scorpio-N को नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह अपडेटेड मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा। स्कॉर्पियो-N अपनी Strong बॉडी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, और अब कंपनी इसमें कई नए बदलाव जोड़कर इसे और बेहतर बनाने वाली है।

Advertisement

Mahindra Scorpio N Facelift Price and Launch Date : लॉन्च और कीमत

Mahindra Scorpio N Facelift Price and Launch Date
Mahindra Scorpio N Facelift Price and Launch Date (Source: Social Media)
  • महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-एन के अपडेटेड वर्जन को अगस्त 2026 में लॉन्च कर सकती है।
  • वहीं भारत में इस नई फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत करीब ₹14 लाख से ₹24 लाख के बीच रहने की उम्मीद है।

Mahindra Scorpio N Facelift Features: ऐसे रहने वाले हैं फीचर्स

  • नई स्कॉर्पियो-N के एक्सटीरियर डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • इसका लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर और आकर्षक बनाया जाएगा।
  • SUV में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और बदली हुई हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिल सकती हैं।
  • इसके अलावा, इसमें नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं।
  • इन बदलावों से गाड़ी का रोड प्रेजेंस और भी मजबूत होगा, जिससे यह सड़क पर और ज्यादा दमदार दिखाई देगी।
  • इंटीरियर की बात करें तो, इसका डैशबोर्ड पूरी तरह से नए डिजाइन के साथ आएगा, जिससे केबिन ज्यादा मॉडर्न लगेगा।
  • AC वेंट्स का डिजाइन अब होरिजॉन्टल किया जा सकता है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम फील देगा।
  • सीट्स और मटेरियल क्वालिटी में भी सुधार की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम मिलेगा।

Upcoming Mahindra Scorpio N Facelift: टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड

Advertisement

  • इसमें पहले से बड़ी 10.25-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिल सकती है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम को और बेहतर बनाएगी।
  • इसके साथ ही ड्राइवर के सामने 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।
  • इसमें ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी और डिस्प्ले लेआउट बदल सकेगा।
  • इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस ज्यादा आसान और हाई-टेक बनेगा।

Mahindra Scorpio N Facelift Engine and Performance: दमदार इंजन

  • इंजन ऑप्शन की बात करें तो कंपनी इसमें पहले जैसे ही पावरफुल इंजन देने वाली है।
  • इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 200 bhp की पावर देगा।
  • इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन का लोअर वर्जन लगभग 130 bhp की पावर देगा, जबकि इसका हाई वर्जन करीब 172 bhp तक की ताकत देगा।
  • यह इंजन ऑप्शन ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से चुनने का मौका देंगे।

यह भी पढ़ें: Style, Technology और Performance का New combination, ऑल-ब्लैक थीम के साथ लॉन्च हुई Hyundai Venue Knight Edition

Advertisement

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×