6 से 12 अप्रैल के बीच टेक मार्केट में हलचल, OnePlus Nord 6 समेत कई फोन होंगे लॉन्च
Upcoming Smartphones India April 2026 : अप्रैल के पहले सप्ताह में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई नए मिड-रेंज डिवाइस लॉन्च हुए हैं, जिनमें realme 16, vivo V70 FE और Redmi Note 15 SE जैसे फोन शामिल हैं। अब आने वाले दिनों में भी टेक मार्केट में हलचल जारी रहने वाली है।
6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच भारत में कुछ और नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा OnePlus Nord 6 की है। इसके अलावा Ai+ ब्रांड भी अपने दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है।
Upcoming Smartphones India April 2026: ये तगड़ा फोन होंगे लॉन्च
1. OnePlus Nord 6

बता दें, OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे जा रहा है. वनप्लस अपने लोकप्रिय Nord सीरीज के नए स्मार्टफोन में कई खासियतें दे रहा है. जानकारी है कि यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमिंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है।
कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में BGMI गेमिंग के दौरान 165FPS तक का सपोर्ट मिल सकता है। बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में LPDDR5X RAM दी जा सकती है।
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं डिस्प्ले के लिए इसमें 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसकी कीमत 35,000-40,000 रूपए के बीच में होने का अंदेशा है.
2. Ai+ Nova 2 और Nova 2 Ultra

Ai+ ब्रांड 9 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G लॉन्च करने जा रहा है। दोनों डिवाइस nxtQ प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे।
कंपनी इन्हें लो-बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है और इनकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इन दोनों स्मार्टफोनों में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं Nova 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और Nova 2 Ultra में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है।
डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। वहीं Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर खास कलरफुल लाइटिंग इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
3. Realme C100 4G (वियतनाम)

- रियलमी अपने नए स्मार्टफोन realme C100 4G को 7 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च करने की तैयारी में है।
- यह फोन MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर के साथ आ सकता है.
- इसमें 6GB तक RAM मिलने की संभावना है।
- पावर के लिए इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.8 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा।
- कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।
- इसके अलावा इस बजट स्मार्टफोन में IP69K रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान अलग-अलग बजट और फीचर्स वाले कई नए फोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें - 6500mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 और 50MP कैमरा के साथ आ रहा Infinix Note 60 Pro 5G, भारत में हुई लॉन्च डेट कन्फर्म
Join Channel