Pragya Thakur के विवादित बयान पर मचा बवाल, BJP संसद के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा अपने एक विवादित बयान की वजह से मुसीबत में पड़ती हुई नजर आ रही है।
03:33 PM Dec 29, 2022 IST | Desk Team
भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा अपने एक विवादित बयान की वजह से मुसीबत में पड़ती हुई नजर आ रही है।
Advertisement
पुलिस ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिमोगा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था – “अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू जरा तेज रखो, स्पष्ट बोल रही हूं कि हमारे घरों में भी सब्जी काटने के लिए हथियार तेज होना चाहिए। पता नहीं कब कैसा मौका आए। धारदार पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए. अगर हमारी सब्जी अच्छे से कटेगी तो हमारे दुश्मनों के सिर भी अच्छे से कटेंगे।”कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा में उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वहां की पुलिस ने उनपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है।
विवादित बयान BJP के लिए बना मुसीबत
इसके साथ ही प्रज्ञा ठाकुर ने मिशनरी सिस्टम पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ना चाहिए। ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के दरवाजा ही खोलेंगे।बता दें कि विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहना उनके लिए तो कोई नई बात नहीं है। लेकिन ये बयान केवल भाजपा से साध्वी प्रज्ञा के लिए ही नहीं बल्कि भाजपा के लिए भी मुसीबत बन सकता है।
Advertisement