कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, सैलरी का 50% पेंशन हुआ तय
07:30 AM Aug 25, 2024 IST | Aastha Paswan
UPS: केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी। इस स्कीम के 5 बड़े फायदे हैं। इनमें सुनिश्चित पेंशन, सुनिश्चित फैमिली पेंशन, सुनिश्चित मिनिमम पेंशन, इन्फ्लेशन के साथ इंडेक्सेशन और ग्रेच्युटी के अलावा अतिरिक्त पेमेंट शामिल है।
कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए यूनीफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के 23 लाख कर्मचारियों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा। कर्मचारी पहले से चल रही NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) या UPS में से किसी एक को चुन सकते हैं। UPS में सरकार का योगदान 18.5% होगा। यह योजना 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।
Advertisement
इस स्कीम की 5 प्रमुख बाते हैं
- कर्मचारियों ने एक सुनिश्चित रकम की मांग की थी। कर्मचारियों को इस स्कीम में सैलरी का 50% अश्योर्ड पेंशन के रूप में मिलेगा। 25 साल तक जिसने सर्विस की है उसे रिटायरमेंट से 12 महीने पहले के वेतन का एवरेज दिया जाएगा। 10 साल से 25 साल की सेवा में उसी हिसाब से पेंशन दी जाएगी।
- कर्मचारी की मौत के बाद उसकी पत्नी को उस 50 फीसदी का 60 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी।
- किसी भी केंद्रीय कर्मचारी को न्यूनतम 10,000 रुपये की पेंशन अनिवार्य रूप से मिलेगी।
- उपरोक्त तीनों बिंदुओं के अंतर्गत महंगाई के आधार पर पेंशन दी जाएगी।
- कर्मचारी को एक लंपसम अमाउंट सुपर एनुऐशन के तौर पर मिलेगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement