UPSC 2024 Result: शक्ति दुबे ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
शक्ति दुबे ने UPSC 2024 में टॉप किया, जानें अन्य सफल उम्मीदवारों के नाम
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया, जिसमें शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है, और 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी गई है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार (Interview) राउंड तक पहुंचे थे, वे अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट्स — upsc.gov.in और upsconline.gov.in — पर जाकर देख सकते हैं। इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने इस बार टॉप किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे हैं। आयोग ने जानकारी दी है कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम (provisional) रखी गई है और 1 उम्मीदवार का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे पास करके उम्मीदवार IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं में नियुक्त किए जाते हैं। परीक्षा की प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होती है।
1129 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
इस बार सिविल सेवा परीक्षा 1129 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों में शामिल हैं:
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा): 180 पद
IFS (भारतीय विदेश सेवा): 55 पद
IPS (भारतीय पुलिस सेवा): 147 पद
Central Services Group ‘A’: 605 पद
Central Services Group ‘B’: 142 पद
श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या
कुल 1009 सफल उम्मीदवारों में से
सामान्य श्रेणी: 335
EWS श्रेणी: 109
OBC श्रेणी: 318
SC श्रेणी: 160
ST श्रेणी: 87
15 दिन बाद आएंगी मार्कशीट
यूपीएससी ने बताया है कि चयनित उम्मीदवारों की मार्कशीट (marksheet) रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।