W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कंगना रनौत के साथ मस्ती करती दिखी उर्वशी रौतेला, लोगों ने एकतरफा आशिक बताकर उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग दोनों को एक तरफा आशिक बता दिया है

03:55 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग दोनों को एक तरफा आशिक बता दिया है

कंगना रनौत के साथ मस्ती करती दिखी उर्वशी रौतेला  लोगों ने एकतरफा आशिक बताकर उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला हमेशा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ
साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी की लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो
रही है। इस वीडियो में उर्वशी के साथ बॉलीवुड क्वीन यानि कंगना रनौत नजर आ रही
हैं। वीडियो में दोनों अदाकारा मस्ती करती दिखाई दे रही है। मगर वीडियो के सामने
आने के बाद उर्वशी और कंगना को साथ देख लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मजे ले रहे
है।

उर्वशी रौतेला ने
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना रनौत भी उनके साथ दिखाई
दे रही है। क्लिप में दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही है, वीडियो में
उर्वशी खड़ी दिख रही है तो पीछे से कंगना अपने हाथों से विक्टरी साइन दिखाती नजर आ रही हैं। दोनों की मस्ती का ये
वीडियो लोगों को काफी अच्छा लगा रहा है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, यहाँ हम (हवाई जहाज इमोजी) मेरी बहन और अल्ट्रा गॉर्जियस कंगना
रनौत सिस के साथ सीक्रेट लोकेशन पर जाते हुए। इस वीडियो पर यूजर्स
भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां अदाकारों के चाहने वाले कॉमेंट बॉक्स में
उनकी तारीफ करते दिख रहे है।

वही दूसरी तरफ कुछ लोग उर्वशी और कंगना का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे है। एक
यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ये क्या बकवास है। एक दूसरे ने लिखा, पंत और ऋतिक के आशिक।
इसका जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, एक तरफा आशिक। एक अन्य यूजर ने लिखा, दोनों
चुड़ैल एक साथ।, तो वहीं एक यूजर ने कहा, दोनों पागल एक साथ। तो किसी ने पूछा है
कि क्या आप दोनों जल्द कोई प्रोजेक्ट साथ में करने वाले हो।

वर्क फ्रंट की बात करें कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी में बिजी
हैं, इस फिल्म की कहानी पूर्व पीए इंदिरा गांधी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में
कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर,
महिमा चौधरी और श्रेयस
तलपड़े अहम किरदार में नजर आने वाले है। इसके अलावा अभिनेत्री भक्ति ड्रामा फिल्म
सीता- द अवतार में सीता की भूमिका भी निभाएंगी।

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×