टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

US एडमिरल ने दिया बयान, चार दशकों में सबसे खराब स्तर पर है भारत-चीन में तनाव

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने चार दशकों में सबसे खराब स्तर पर बताया है।

02:36 PM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने चार दशकों में सबसे खराब स्तर पर बताया है।

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने चार दशकों में सबसे खराब स्तर पर बताया है। अमेरिका के हिंद-प्रशांत कमान के एडमिरल जॉन एक्विलिनो का यह बयान बुधवार को तब आया है जब भारत और चीन के बीच 11 मार्च को 15वें दौर की उच्च स्तरीय वार्ता होनी है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता बढ़ती जा रही है। उन्होंने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा, पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) और भारत के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव चार दशकों से भी ज्यादा समय में सबसे खराब स्तर पर हैं।
इस मामले पर अमेरिका करीब से नजर रख रहा है : एली रटनेर
एक्विलिनो ने कहा कि अक्टूबर 2021 में चीनी संसद ने भूमि सीमा कानून पारित किया था जिसमें पवित्र और अलंघनीय संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की बात कही गयी और सीमा सुरक्षा में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वृहद संलिप्तता के लिए घरेलू वैध रूपरेखा मुहैया करायी गयी। हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए सहायक रक्षा मंत्री एली रटनेर ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा के घटनाक्रम पर अमेरिका करीबी नजर रख रहा है।
भारत को एलएसी पर चीन से कड़े हालात का सामना करना पड़ा है :  एडमिरल एक्विलिनो
कांग्रेस सदस्य एंडी किम के एक सवाल के जवाब में एक्विलिनो ने कहा कि भारत को एलएसी पर चीन से कड़े हालात का सामना करना पड़ा है। एक्विलिनो ने गलवान घाटी में झड़प का संदर्भ देते हुए कहा कि चीन ने भारत की ओर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की जान ली। इस झड़प में भारत की 20 सैनिक शहीद हो गए थे।
वैश्विक सैन्य शक्ति बनना चाहता है चीन : एक्विलिनो
पिछले साल फरवरी में चीन ने आधिकारिक रूप से माना था कि भारतीय सेना के साथ झड़पों में पांच चीनी सैन्य अधिकारी और सैनिक मारे गए थे। एक्विलिनो ने कहा कि चीन अमेरिका तक मार करने में सक्षम पारंपरिक हथियार बनाते हुए वैश्विक सैन्य शक्ति बनना चाहता है और ताइवान पर कब्जा जमाने की क्षमता हासिल करना चाहता है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारत और चीन टकराव वाले बाकी के इलाकों में 22 महीने से चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए लद्दाख में चुशुल मोल्दो बैठक केंद्र में अगले चरण की सैन्य वार्ता करेंगे।

Advertisement

Advertisement
Next Article