टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमेरिका, सहयोगियों ने रूसी हमले के खिलाफ प्रतिबंधों को हथियार बनाया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उसके सहयोगी देशों ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के खिलाफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को हथियार बनाया है और इसके नतीजन बहुत तेजी से उसकी अर्थव्यवस्था की कमर टूट रही है।

12:51 AM Mar 03, 2022 IST | Desk Team

इन प्रतिबंधों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ रक्षात्मक रवैया अपनाने पर विवश कर दिया है। रूस के केंद्रीय बैंक ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रूबल को तेजी से गिरने से रोकने की कोशिश की।
रूस के खिलाफ वैश्विक अर्थव्यवस्था- प्रतिबंध
रूस पर और अधिक वित्तीय पाबंदियां लगाने की कवायद चल रही है। यूक्रेनी संसद ओलेक्सांद्र उस्तिनोवा ने मंगलवार को अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात कर कहा कि अगर यूक्रेन को रूसी हमलों को रोकना है तो तत्काल और प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह काम करता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन में लोग बंदूकें लेने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं। रूस में लोग एटीएम में खड़े हो रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आने वाले दो दिनों या इससे भी कम वक्त के बाद वे पैसा नहीं निकाल पाएंगे।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article