Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

US: अमेरिका ने भारत को लौटाई 297 प्राचीन मूर्तियां, PM मोदी ने बाइडेन को किया धन्यवाद

02:16 AM Sep 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर है। इस दौरान अमेरिका की तरफ से भारत से चोरी या तस्करी की गई 297 प्राचीन मूर्तियों को लौटाया गया। कीमती और प्रचीन वस्तुओं की चोरी और तस्करी लंबे समय से गंभीर समस्या रही है। 2014 के बाद से भारत को विदेश से लगभग 640 घरोहर वापस मिल चुकी है।

Highlights

PM मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ा और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं। 297 नायाब कलाकृतियों को लौटाने के लिए हम राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका की सरकार का आभारी हूं।

जल्द भारत लौटेंगी कलाकृतियां- MEA

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के अवसर पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चोरी या तस्करी की गई 297 प्राचीन कलाकृतियों को सौंपने पर सहमति जताई। इन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। डेलावेयर के विलमिंगटन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन को प्रतीकात्मक रूप से कुछ चुनिंदा कलाकृतियां दिखाई गईं। प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक भौतिक संस्कृति का हिस्सा थीं, बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना का आंतरिक भाग भी थीं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Next Article