US ने हथियारों और अन्य उपकरणों से लैस ताइवान को ड्रोन बेचने की दी मंजूरी
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को अधिसूचित किया है कि उसने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर मूल्य के ड्रोन बेचने को मंजूरी दी है।
11:07 AM Nov 04, 2020 IST | Desk Team
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस को अधिसूचित किया है कि उसने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर मूल्य के ड्रोन बेचने को मंजूरी दी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने ताइवान को हथियारों और अन्य उपकरणों से लैस चार ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है।
Advertisement
माना जा रहा है कि इससे चीन की नाराजगी और बढ़ेगी जो ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत मानता है और पहले भी अमेरिका द्वारा द्वीपीय देश को हथियार बिक्री की घोषणा पर गुस्से का इजहार कर चुका है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका के राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की पूर्ति, ताइवान द्वारा अपनी सेना के आधुनिकीकरण और विश्वसनीय रक्षात्मक क्षमता कायम करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के समर्थन से होगी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रस्तावित बिक्री से प्राप्तकर्ता देश की सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन, आर्थिक विकास और प्रगति में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर कीमत की हार्पून मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी थी। यह घोषणा चीन द्वारा बोइंग सहित अमेरिकी रक्षा उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध की घोषणा के महज कुछ घंटों बाद की गई।
TOP 5 NEWS 04 NOVEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें
Advertisement