For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरीकी सेना का अंतरिक्ष विमान X-37B हुआ रवाना, खुफिया मिशन को देगा अंजाम

09:36 AM Dec 29, 2023 IST | Srishti Khatri
अमेरीकी सेना का अंतरिक्ष विमान x 37b हुआ रवाना  खुफिया मिशन को देगा अंजाम
US Army's space plane X-37B departs

अमेरिकी सेना का एक्स-37बी (X-37B) अंतरिक्ष विमान बृहस्पतिवार को एक और गुप्त मिशन के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यह मिशन कम से कम अगले दो वर्ष तक चलेगा। स्पेस शटल जैसा दिखने वाला यह विमान कई खुफिया मिशन को अंजाम देगा। बता दें कि तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने निर्धारित समय से दो सप्ताह से अधिक की देरी के बाद नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी है। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं है। अधिकारियों ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि ये विमान कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेगा।

अमेरिका का यह विमान 2010 से उड़ान भर रहा है और यह इसकी सातवीं उड़ान है। इससे पहले एक्स-37बी तकरीबन ढ़ाई वर्ष अंतरिक्ष में रहा था। यह इसका अब तक का सबसे लंबी अवधि वाला मिशन रहा है। बोइंग द्वारा निर्मित एक्स-37बी नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष शटल जैसा दिखता है। इसमें किसी अंतरिक्ष यात्री की आवश्यकता नहीं होती।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×