Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मैक्सिको से बड़ी संख्या में प्रवासियों के आगमन के बीच अमेरिका के सीमा एजेंसी चीफ ने दिया इस्तीफा

मैक्सिको से अत्यधिक संख्या में प्रवासियों के देश में प्रवेश करने के बीच अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

10:57 AM Nov 13, 2022 IST | Desk Team

मैक्सिको से अत्यधिक संख्या में प्रवासियों के देश में प्रवेश करने के बीच अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मैक्सिको से अत्यधिक संख्या में प्रवासियों के देश में प्रवेश करने के बीच अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।क्रिस मैग्नस ने शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि प्रशासन का हिस्सा बनना उनके लिए ‘‘एक विशेषाधिकार और सम्मान’’ था।
Advertisement
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने कहा कि बाइडन ने मैग्नस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने कमिश्नर मैग्नस की लगभग चालीस वर्षों की सेवा और अमेरिका के तीन शहरों में पुलिस प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार में उनके योगदान की सराहना की है।’’30 सितंबर को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में मैक्सिको की सीमा पर प्रवासियों को 23.8 लाख बार रोका गया, जो एक साल पहले की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। यह संख्या अगस्त में पहली बार वार्षिक कुल 20 लाख को पार कर गई और 2019 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के दौरान के उच्चतम स्तर से दोगुने से अधिक है।
‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने सबसे पहले अल्टीमेटम पर खबर दी थी। अखबार को दिए एक बयान में मैग्नस ने कहा था कि उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास ने पद छोड़ने या निकाल दिए जाने के बारे में कहा था।इस बीच, यूरोपीय संघ के चार भूमध्यसागरीय देशों ने शरण चाहने वालों की संयुक्त रूप से मदद करने के वास्ते यूरोप के लिए एक समझौते पर विवाद को लेकर संयुक्त बयान जारी किया है।
शनिवार को अपने बयान में इटली, यूनान, माल्टा और साइप्रस ने अपना रुख दोहराया कि वे ‘‘इस धारणा को नहीं मान सकते हैं कि प्रवासियों के प्रवेश के लिहाज से प्रथम प्रवेश द्वार माने जाने वाले देश अवैध प्रवासियों के लिए एकमात्र संभावित ‘यूरोपीय स्थान’ हैं।’’उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के अन्य सदस्य देशों द्वारा लिए गए प्रवासियों की संख्या ‘‘प्रवासियों के अनियमित आगमन की वास्तविक संख्या का केवल एक बहुत छोटा अंश दर्शाती है।’’ इन चार देशों ने समुद्र में बचाए गए सैकड़ों प्रवासियों की रक्षा के लिए निजी परोपकारी जहाजों के संचालन की निंदा की।
Advertisement
Next Article