W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कुवैत मंत्रालय ने दी जानकारी, ईरानी हमले में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश, US को झटका

01:24 PM Mar 02, 2026 IST | Rohit Singh
कुवैत मंत्रालय ने दी जानकारी  ईरानी हमले में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश  us को झटका
US F-15 fighter jet crashes in Kuwait

US F-15 Fighter Jet Crashes in Kuwait : अमेरिका-इजराइल का साझा युद्ध ईरान के साथ चल रहा है, इसे लेकर तरह तरह की फूटेज सामने आ रही हैं जहां ड्रोन के हमलों से लेकर मिसाइलों के विस्फोट तक देखे जा सकते हैं। अब ऐसे में एक वीडियो कुवैत से सामने आ रही है जहां अमेरिका का F-15 फाइटर जेट कुवैत में क्रैश होता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

अलग अलग आ रहीं फूटेज में यह पहला मौका है जब अमेरिका को सीधी हानि की कोई वीडियो दिखाई दे रही है। इसमें देखा जा सकता है नीले आसमान में F-15 नीचे की तरफ गोते खाते दिखाई दे रहा है। जेट में आग भी लगी दिख रही है और उसकी लपटें आसमान में धुआं छोड़ रही है। जैसे जैसे जेट नीचे की तरह गिर रहा है वह कई बार घूमता दिखाई द रहा है।

Advertisement

यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है क्योंकि F-15 अमेरिका के सबसे बढ़िया फाइटर जेट में से माने जाते हैं। ऐसे में जेट का इस तरह तबाह होना अमेरिका के लिए परेशान करने वाली बात है।

Advertisement

Fighter Jet Crashed : फाइटर पायलट सुरक्षित

US F-15 fighter jet crashes in Kuwait
US F-15 fighter jet crashes in Kuwait (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें जैसे ही जेट अपना संतुलन खोने लगा वैसे ही फाइटर जेट उड़ा रहा पायलट और उसका सहयोगी इजेक्ट कर गए. पैराशूट के जरिए वह सुरक्षित जमीन पर आ गए. सोशल मीडिया पर वीडियो आए हैं,देखने से लगता है कि उसका इंजन काम नहीं कर रहा था. यह जेट ऐसे समय में क्रैश हुआ है जब अमेरिका के साथ ईरान की जंग चल रही है.

ईरान इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद सैन्य ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है. ऐसे में इस जेट के क्रैश होने से कई तरह की अटकलें लग रही हैं. हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फ्रेंडली फायर से क्रैश हुआ. यानी अमेरिका या सहयोगियों ने गलती से ही अपने विमान को निशाने पर ले लिया.

US F-15 Fighter Jet Crashes in Kuwait : कुवैत में कैसे गिरा?

बता दें, कुवैत में क्रैश हुआ फाइटर जेट अमेरिका का था. कुवैत में अमेरिका की सेना मौजूद है. कुवैत में अमेरिका का अली अल सलेम एयर बेस जैसे US फोर्सेस होस्ट की जाती हैं. कुवैत खुद F-15 का उपयोग करता है, लेकिन यह क्रैश अमेरिकी विमान का ही हुआ है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अमेरिकी पायलट को लोग कार के ट्रंक में बैठा देते हैं. बाद में पुलिस आती है और उसे ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई जाती है.

American F-15 fighter jet crashed : बहुत तेज है F-15

US F-15 Fighter Jet Crashes in Kuwait
US F-15 Fighter Jet Crashes in Kuwait (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

F-15 काफी घातक, तेज और चपल फाइटर जेट माना जाता है। F-15 ईगल एक अमेरिकी ट्विन-इंजन, ऑल-वेदर टैक्टिकल फाइटर जेट है. जो मुख्य रूप से एयर सुपीरियॉरिटी के लिए डिजाइन किया गया है. यह मैकडॉनेल डगलस जो अब बोइंग का हिस्सा उसकी ओर से विकसित किया गया और 1970 के दशक से सेवा में है.

इसकी अधिकतम स्पीड मैक 2.5 लगभग 3,000 किमी प्रति घंटा है. यह अमेरिका का सबसे तेज फाइटर जेट है. इसकी रेंज 5,550 किमी तक है. यह 13,381 किग्रा तक का हथियार अपने साथ ले जा सकता है.

कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

बता दें, जानकारी है कि कुवैत में सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं गिरा है बल्कि ईरानी हमले में कई सारे गिराए गए हैं।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन उनके चालक दल के सदस्य सुरक्षित बच गए।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हम पुष्टि करते हैं कि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।" मंत्रालय ने आगे बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बयान में कहा गया, "अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया और चालक दल के सदस्यों को निकालकर चिकित्सा जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत स्थिर है।"

यह भी पढ़ें - US-इजरायल और ईरान की जंग में क्रैश हुआ शेयर बाजार, 1500 अंक टूटा Sensex, इन 4 कारणों से मचा कोहराम

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×