टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

US ने रूसी राष्ट्रपति के करीबी और 50 कुलीन वर्ग के लोगों पर लगाया प्रतिबंध, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से घेरने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

02:32 PM Mar 04, 2022 IST | Desk Team

रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से घेरने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

रूस और यूक्रेन में आज युद्ध का नौवां दिन है और रूसी सेना लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इस बीच रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से घेरने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निशाना बनाने के नवीनतम प्रयास में क्रेमलिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव समेत रूसी कुलीन वर्ग के 50 लोगों और उनके परिवारों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि प्रतिबंध उन लोगों को लक्षित करेंगे, जो रूसी कारोबारियों के साथ अवैध तरीके से संबद्ध हैं।
इसका पहले ही काफी बड़ा प्रभाव पड़ा है : बाइडेन 
राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सूची में दर्जनों और नाम जोड़ रहे हैं, जिसमें रूस के सबसे धनी अरबपति भी शामिल हैं। मैं, 50 से अधिक रूसी कुलीन वर्गों के लोगों, उनके परिवारों और उनके करीबी सहयोगियों के अमेरिका की यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके सभी करीबी लोगों पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है, जिससे उनकी प्रौद्योगिकी और वैश्विक वित्तीय प्रणाली तक पहुंच बंद हो गई है। बाइडन ने कहा, इसका पहले ही काफी बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसका मकसद पुतिन और रूस को अत्यधिक प्रभावित करना और हमे तथा हमारे सहयोगियों, दोस्तों को होने वाले नुकसान को कम करना है। हमारी रुचि पुतिन के खिलाफ इतिहास का अभी तक का सबसे कड़ा एकीकृत आर्थिक अभियान चलाना है और मुझे लगता है कि हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने किया नामों का खुलासा 
यूएस के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने एक बयान में उन नामों का खुलासा किया, जिनपर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन सूची में एलीशर उस्मानोव, बोरिस अर्कडी और इगोर रोटेनबर्ग, उनके परिवार के सदस्यों का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और रूसी व्यवसायी येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है। ये दोनों ही पुतिन के करीबी हैं। ब्लिंकन ने कहा, ये दूरगामी प्रतिबंध रूसी सेना के लिए लड़ाकू विमान, पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहनों का विकास एवं उत्पादन करने वाली संस्थाओं को भी लक्षित करते हैं। ये प्रतिबंध पुतिन की युद्ध प्रणाली को गहराई तक हिला देंगे।
गैस ‘इक्स्ट्रैक्शन’ उपकरणों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया है
इनके अलावा, वाणिज्य मंत्रालय ने तेल तथा गैस ‘इक्स्ट्रैक्शन’ उपकरणों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया है, जो रूस की शोधन क्षमता के लिए आवश्यक है। विदेश मंत्री ब्लिंकन ने यूक्रेन के अपने समक्षक दिमित्रो कुलेबा से भी बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने रूसी आक्रमण का सामना कर रही यूक्रेन की सरकार तथा यूक्रेन के लोगों का समर्थन कर रहे दुनिया भर के देशों के उल्लेखनीय कदमों पर चर्चा की।
Advertisement
Advertisement
Next Article