For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US: न्यूयॉर्क में निकाली गई इंडिया डे परेड, भारतीयों ने लिया हिस्सा

04:40 AM Aug 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
us  न्यूयॉर्क में निकाली गई इंडिया डे परेड  भारतीयों ने लिया हिस्सा

US: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में हर साल इंडिया डे परेड का आयोजन होता है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के बाद आयोजित होने वाला यह परेड काफ़ी मशहूर रहा है, जिसमें नामी हस्तियाँ शामिल होती हैं। इस साल भी न्यूयॉर्क में 'इंडिया डे परेड' का आयोजन किया गया है। न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का इतिहास 40 साल से भी ज़्यादा पुराना है। लेकिन यह सालाना परेड इस साल विवादों में फंस गई है। इस साल के परेड में अयोध्या के राम मंदिर की झांकी भी शामिल की जा रही है, जिसका कई संगठनों ने विरोध किया है।

साथ ही इसका विरोध करते हुए कुछ संगठनों और लोगों ने न्यूयॉर्क के मेयर को पत्र लिखा है। परेड के चलते शहर की कई सड़कें बंद हैं। वहीं, परेड मैडिसन एवेन्यू से पूर्व 38वीं स्ट्रीट से होते हुए पूर्व 27वीं स्ट्रीट तक मार्च करेगी। परेड के अलावा, सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए एक मंच और 45 से अधिक बूथ और खाद्य विक्रेताओं के साथ एक उत्सव भी है। वहीं, परेड में राम मंदिर की दर्ज पर एक झांकी को भी शामिल किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा पति के साथ झांकी में हुई शामिल

इंडिया डे परेड में भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी शामिल हुए। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अनुसार, परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड के साथ-साथ मशहूर हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल होंगी। जबकि, भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और भारतीय भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी सम्मानित अतिथि होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×