Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस के साथ बातचीत करे अमेरिका, नाटो : चीन

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को शीत युद्ध शुरू करने की जगह रूस के साथ बातचीत करनी चाहिए।

04:58 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को शीत युद्ध शुरू करने की जगह रूस के साथ बातचीत करनी चाहिए।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को शीत युद्ध शुरू करने की जगह रूस के साथ बातचीत करनी चाहिए।
Advertisement
श्री वांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन हमेशा मानता है कि सुरक्षा अविभाज्य है और टकराव और पूर्ण सुरक्षा की चाह केवल सबसे असुरक्षित परिदृश्य को जन्म देगी।
प्रमुख शक्ति प्रतियोगिता के लिए अग्रिम पंक्ति के बजाय यूक्रेन को पूर्व और पश्चिम के बीच बातचीत के लिए एक पुल बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन, यूक्रेन मुद्दे पर मामले के गुण-दोष से आगे बढ़ते हुए तनाव को कम करने, संकट को हल करने और शांति के पुनर्निर्माण का प्रयास करता है।
श्री वांग ने कहा, ‘शांति से ज्यादा कीमती कुछ नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को रूस और यूक्रेन को लड़ई के बजाय बातचीत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि संघर्ष के जारी रहने से और अधिक लोग हताहत होंगे जो किसी के हित में नहीं है।’ प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को संभालने में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा को बरकरार रखा जाना चाहिए, और रूस की वैध सुरक्षा चिंताओं का भी सम्मान किया जाना चाहिए।
Advertisement
Next Article