टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमेरिका को डोनबास सैन्य अभियान के बीच रूस द्वारा परमाणू हथियारों के प्रयोग का खतरा नहीं : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका को डोनबास सैन्य अभियान के बीच रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ने की आशंका नहीं है।

09:31 AM Feb 25, 2022 IST | Desk Team

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका को डोनबास सैन्य अभियान के बीच रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ने की आशंका नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को डोनबास सैन्य अभियान के बीच रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ने की आशंका नहीं है।
जब सुश्री साकी से एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया कि क्या रूस द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग का खतरा है, तो उन्होंने कहा, ‘इस समय हम इस संबंध में कोई बढ़ हुआ खतरा नहीं देख रहे हैं।’ उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमेरिका यूक्रेन के शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, हालांकि इनके ज्यादातर यूरोप में ठहरने की उम्मीद जताई जा रही है।
एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन से शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, सुश्री साकी ने कहा, ‘हम हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात की उम्मीद जता रहे हैं कि इनमें से बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कई आसपास स्थित यूरोपीय देशों में जाना चाहेंगे।
Advertisement
Advertisement
Next Article