W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए रवाना, कल सुबह 11.55 बजे पहुंचेंगे अहमदाबाद, जानिए ! पूरा कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रम्प ने वॉशिंगटन के जॉइंट एंड्रूस बेस से एयर फोर्स वन से उड़ान भरी। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी भारत दौरे पर आ रहे हैं। बता दे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे।

06:11 PM Feb 23, 2020 IST | Shera Rajput

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। ट्रम्प ने वॉशिंगटन के जॉइंट एंड्रूस बेस से एयर फोर्स वन से उड़ान भरी। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी भारत दौरे पर आ रहे हैं। बता दे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे।

us राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए रवाना  कल सुबह 11 55 बजे पहुंचेंगे अहमदाबाद  जानिए   पूरा कार्यक्रम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह भारत के लोगों से मिलने के लिए तत्पर है। 
अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रक्षा और रणनीतिक सहयोग में और मजबूती आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच ‘‘मजबूत और स्थायी संबंध प्रदर्शित होंगे।’’ 
ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। 
भारत यात्रा के लिए रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने कहा कि वह काफी समय से भारत आने को लेकर प्रतिबद्ध थे और भारत के लोगों से मिलने के लिए तत्पर हैं। 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भारत के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। वहां लाखों लोग होंगे। यह एक लंबी यात्रा है। मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के साथ मुलाकात बहुत अच्छी होती है। वह मेरे दोस्त हैं।’’ 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैं काफी समय से इस यात्रा के लिए प्रतिबद्ध था। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं। मैंने सुना है कि यह एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है…ये भारत में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। ये बात प्रधानमंत्री ने मुझे बताई। यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है। मैं एक रात के लिए वहां जा रहा हूं।’’ 
ट्रंप की भारत की पहली यात्रा से द्विपक्षी रक्षा और रणनीतिक सहयोग में मजबूती आने की उम्मीद है लेकिन व्यापार शुल्क जैसे जटिल मुद्दों के समाधान को लेकर कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना नहीं है। 
व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, ‘‘हम भारत के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का हमारे कई साझा मूल्यों और रणनीतिक / आर्थिक हितों को लेकर पूर्ण एजेंडा है। हम दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को प्रदर्शित करने के लिए तत्पर है।’’ 
ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार की दोपहर पहुचेंगे। नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचने से पहले अहमदाबाद में एक भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों के ट्रंप का स्वागत करने की उम्मीद है। 
‘नमस्ते ट्रंप’ ‘हाउडी मोदी’ जैसा ही होगा। प्रधानमंत्री मोदी की सितम्बर 2019 में ह्यूस्टन की यात्रा के दौरान उनके सम्मान में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। 
अहमदाबाद से अमेरिकी राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा की यात्रा करेंगे। ट्रंप परिवार ताजमहल में लगभग एक घंटा बितायेगा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला का 25 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत स्वागत किया जायेगा। 
वहां से वे महात्मा गांधी की ‘समाधि’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। 
इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता होगी। दोपहर में ट्रंप के अमेरिकी दूतावास में कई निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेने की उम्मीद है। 
ट्रंप शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। 
कोविंद द्वारा एक भोज दिया जायेगा। राष्ट्रपति ट्रम्प उसी शाम बाद में भारत से रवाना होंगे। 
भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ट्रंप और प्रधानमंत्री के बीच मंगलवार को होने वाली वार्ता के दौरान व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, ऊर्जा सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता, अफगानिस्तान में तालिबान के साथ प्रस्तावित शांति समझौता, भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति समेत कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित किये जाने की संभावना है। 
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन शामिल हैं। 
भारत में अमेरिकी राजदूत केन जेस्टर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। 
जानिए ! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का पूरा कार्यक्रम 
ट्रंप का 24 फरवरी का कार्यक्रम 
सुबह 11:40 बजे : राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
12:15 बजे : साबरमती आश्रम जाएंगे।
1:05 बजे : मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
3:30 बजे : आगरा के लिए रवाना होंगे।
4:45 बजे : आगरा पहुंचेंगे।
5:15 बजे : ताजमहल देखेंगे।
6:45 बजे : दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
7:30 बजे : दिल्ली आएंगे।
ट्रंप का 25 फरवरी का कार्यक्रम 
सुबह 10 बजे : राष्ट्रपति भवन में स्वागत कार्यक्रम।
10:30 बजे : राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
11 बजे : हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप।
12:40 बजे : हैदराबाद हाउस में समझौते होंगे। संयुक्त बयान जारी होगा।
7:30 बजे : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ बैठक करेंगे।
10 बजे : अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×