टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमेरिका ने दोस्ती निभाते हुए भारत को लौटाईं 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, करोड़ों में है कीमत

अमेरिका ने दोस्ती निभाते हुए भारत को लौटाईं 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, करोड़ों में है कीमत

06:45 AM Nov 18, 2024 IST | Ritika Jangid

अमेरिका ने दोस्ती निभाते हुए भारत को लौटाईं 1400 से अधिक प्राचीन मूर्तियां, करोड़ों में है कीमत

US Returns antiquities to India : अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत दोस्ती का एक नया उदाहरण पेश किया है। जिसमें सुपरपावर देश ने भारत को उसकी 1,440 प्राचीन वस्तुएं लौटाईं हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है और ये तस्करी के जरिए अमेरिका पहुंची थी, जिन्हें न्यूयॉर्क के म्यूजियम में भी रखा गया था।

Advertisement

बता दें कि अमेरिका ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से चुराई गईं कलाकृतियां को वापस देने की पहल शुरू की है। इसी के तहत भारत को 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ की 1,400 प्राचीन लूटी हुई कलाकृतियां लौटाई गई है, जो देश के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान की मूर्तियां भी वापस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस में भारत से लूटी व चुराई गई कलाकृतियां वापस की गईं हैं। बरामद की गई कलाकृतियों में कई ऐसी वस्तुएं हैं, जो हाल ही में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में दिखाई की गई थीं। इनमें एक दिव्य नर्तकी की पत्थर की मूर्ति भी शामिल है, जिसे मध्य भारत से तस्करी करके लंदन लाया गया था और वहां उसे बेच दिया गया था।

बता दें कि जो अमेरिका में कलाकृतियां पहुंची है उनमें प्राचीन वस्तुएं 1980 के दशक में मध्य प्रदेश के मंदिर से लूटी गई बलुआ पत्थर की देव नर्तकी की मूर्ति शामिल है। इसे चोरी कर लंदन भेज दिया था। इस मूर्ति की तस्करी के लिए चोरों ने मूर्ति को दो हिस्सों मं बांट दिया था। जिससे तस्करी करने में कोई परेशानी न आएं। वहीं, बाद में इस मूर्ति के दोनों हिस्सों को जोड़कर म्यूजियम को दान में दे दिया गया था।

इसके अलावा 1960 के दशक में राजस्थान के तनेसरा-महादेव गांव से लूटी गई हरे-भूरे रंग तनेसर देवी की मूर्ति भी इसमें शामिल हैं। इन्हें जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।

जुलाई में हुई थी मूर्ति वापस करने की शुरुआत

US Returns antiquities to India : अमेरिका से कलाकृतियां वापस लाने की पहल जुलाई से शुरू हो गई थी। दरअसल, भारत और अमेरिका ने जुलाई में अवैध व्यापार को रोकने और चोरी की गई प्राचीन वस्तुओं को देश वापस करने की शुरुआत की थी। इसकी पहल के तहत अमेरिका ने सितंबर महीने में भारत को 297 चोरी की गई प्राचीन वस्तुएं वापस की थीं, जो लगभग 4000 साल पुरानी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article