For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US Stock Market Crash: ट्रंप का टैरिफ अमेरिकी शेयर बाजार पर भारी, Dow Futures में भारी गिरावट

12:25 PM Aug 02, 2025 IST | Himanshu Negi
us stock market crash  ट्रंप का टैरिफ अमेरिकी शेयर बाजार पर भारी  dow futures में भारी गिरावट
US Stock Market Crash:

US Stock Market Crash: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की है। जिससे कई देशों के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अमेरिका के शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अमेरिकी शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई है गई। Dow Futures में खबर लिखते समय तक 1.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और यह गिरावट के साथ ही 43,588.58 अंक पर कारोबार कर रहा है।

US Stock Market Crash

ट्रंप का टैरिफ अमेरिका पर ही भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि कई प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेज़न इंक के शेयरों में 8.27 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। दिग्गज एप्पल के शेयरों में भी 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एशिया बाजारों में गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही एशिया के कई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि खबर लिखते समय तक जापान के NIKKE में 270 और 0.66 प्रतिशत की गिरावट रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक में 1.07 प्रतिशत और 265 अंक की गिरावट दर्ज की गई, DAX सूचकांक में 2.66 प्रतिशत और 639.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, दक्षिण कोरिया के KOSPI सूचकांक में 3.88 प्रतिशत और 126 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

US Stock Market Crash
US Stock Market Crash

भारतीय शेयर बाजार प्रभावित

भारतीय शेयर बाजार आज बंद है लेकिन सेंसेक्स में इस सप्ताह 600 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है वहीं निफ्टी दो महीने के निचले स्तर पर आ गया। विश्लेषकों ने बताया कि भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगाने की चिंता, FII की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण भारत का शेयर बाजार प्रभावित हुआ है।

ALSO READ: Share Market Today 1 August: लाल निशान पर भारतीय शेयर बाजार, एशिया बाजार में भी गिरावट

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×