यूक्रेन संकट पर भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा अमेरिका : बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा।
04:50 AM Feb 25, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा।
Advertisement
बाइडन ने यूक्रेन संकट पर व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम (यूक्रेन संकट पर) भारत के साथ विचार-विमर्श करेंगे।’’
Advertisement
बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या भारत रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है।
Advertisement
ऐसा समझा जा रहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर भारत और अमेरिका का रुख समान नहीं है।
रूस के साथ भारत की पुरानी और समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता रही है। अमेरिका के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी पिछले डेढ़ दशक में अभूतपूर्व गति से बढ़ी है।

Join Channel