W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US Walmart Shooting: अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में हुई फायरिंग, 10 लोगों के मरने की आशंका

अमेरिका से एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में खूनी खेल सामने आया है। जहां एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग की और देखते ही देखते कई लोगों की मौत हो गई।

01:29 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

अमेरिका से एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में खूनी खेल सामने आया है। जहां एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग की और देखते ही देखते कई लोगों की मौत हो गई।

us walmart shooting  अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में हुई फायरिंग  10 लोगों के मरने की आशंका

अमेरिका से एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में खूनी खेल सामने आया है। जहां एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग की और देखते ही देखते कई लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट फायरिंग की इस घटना में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है।पूरी घटना मंगलवार रात की है।अमेरिकी पुलिस के मुताबिक हमलावर को भी मार गिराया गया है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को वॉलमार्ट के भीतर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। कम से कम इस गोलीबारी में दस लोगों की मौत हुई होगी। हालांकि अभी तक  पुलिस ने मरने वालों की संख्या का आंकड़ा नहीं बताया है ।

Advertisement

घटना पर आधिकारिक बयान

इस बीच वॉलमार्ट ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है और दुख जताया है। वॉलमार्ट ने कहा कि अमेरिकी स्टोर में हुई इस घटना से वह स्तब्ध है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पुलिस के ऊपर फायरिंग नहीं की। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×