Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश के 'उसेन बोल्ट' को मिलेगा प्रशिक्षण

केद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मध्य प्रदेश का ‘उसेन बोल्ट’ कहे जाने वाले रामेश्वर गुर्जर को एथलेटिक्स अकादमी में डालने और प्रशिक्षित करने का आश्वासन दिया है।

07:59 AM Aug 18, 2019 IST | Desk Team

केद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मध्य प्रदेश का ‘उसेन बोल्ट’ कहे जाने वाले रामेश्वर गुर्जर को एथलेटिक्स अकादमी में डालने और प्रशिक्षित करने का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली : केद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मध्य प्रदेश का ‘उसेन बोल्ट’ कहे जाने वाले रामेश्वर गुर्जर को एथलेटिक्स अकादमी में डालने और प्रशिक्षित करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रामेश्वर को अतिशीघ्र मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित साई सेंटर पहुंचने के लिए कहा है। रिजिजू ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस ट्वीट के जवाब में इस प्रतिभाशाली युवा को आगे ले जाने का आश्वासन दिया, जिसमें उन्होंने खेल मंत्री से इस युवक को तराशने का अनुरोध किया था क्योंकि यह बेहद प्रतिभाशाली है। 
Advertisement
बीते दिनों गुर्जर (19 साल) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 100 मीटर की रेस करीब 11 सेकंड में पूरी करते देखे जा रहे हैं। रामेश्वर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी हैं। वह नंगे पैर दौड़ते हुए 100 मीटर दौड़ 11 सेकेंड में पूरी करने में सफल रहे थे। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी रामेश्वर को भोपाल में बेहतर प्रशिक्षण देने की बात कही थी। 
पटवारी ने बीते दिनों रामेश्वर को भोपाल आमंत्रित करते हुए अधिकारियों से कहा, ऐसी प्रतिभा को बेहतर खेल सुविधा, अच्छे शूज और प्रशिक्षण दिया जाए, तो वह 100 मीटर की दूरी नौ सेकेंड में ही तय कर सकता है। रामेश्वर गुर्जर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
Advertisement
Next Article