लाल चंदन झुर्रियों और पिंपल्स की समस्या का करता है जड़ से खात्मा
किसी भी उम्र में झुर्रियों और पिंपल्स की परेशानी हो सकती है। लोगों की उपस्थिति को भी ये झुर्रियां और पिंपल्स खराब कर देते हैं।
12:42 PM Jul 17, 2019 IST | Desk Team
किसी भी उम्र में झुर्रियों और पिंपल्स की परेशानी हो सकती है। लोगों की उपस्थिति को भी ये झुर्रियां और पिंपल्स खराब कर देते हैं। लोगों के सामने जाने पर भी यह लोग कतराते हैं। कई बार तो महंगी क्रीम भी लोग अपनी इस परेशानी को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर देते हैं। लेकिन उन सभी प्रोडक्ट्स को यूज करने के बाद लोगों को कई तरह के साइड इफेक्टस हो जाते हैं।
Advertisement
इस परेशानी में अगर आप लाल चंदन का इस्तेमाल करते हैं तो वह बहुत लाभकारी हो सकता है। त्वचा पर झुर्रियों और पिंप्लस के साथ कई तरह के लाभ लाल चंदन देता है। त्वचा को जितने भी जरूरी पोषण चाहिए होते हैं वह सारे लाल चंदन में होते हैं। यह दाग-धब्बों को भी जड़ से खत्म करता है।
1. पिंपल्स
कई लोगों की स्किन ऑयली होती है जिसकी वजह से उन्हें पिंपल्स की परेशानी होती है। लाल चंदन में कूलिंग इफेक्ट होते हैं जो पिंपल्स की परेशानी को खत्म कर देते हैं। लाल चंदन का इस्तेमाल करने के लिए आप पहले 1 चम्मच लाल चंदन, 1 चम्मच हल्दी और पानी एक कटोरी में लें।
उसके बाद इन तीनों को अच्छे से मिला लें। जो पेस्ट आपने बनाया है उसे अपने चेहरे पर आधा घंटा लगा कर रख दें। सूखने के बाद आप अपने चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें।
2.झुर्रियों
बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमें झुर्रियों की परेशानी भी हो जाती है। लेकिन आजकल लोगों की खराब खान-पान और दिनचर्या की वजह से यह परेशानी बहुत छोटी उम्र में लोगों को हाे रही है। झुर्रियों को कम करने में लाल चंदन बेहद लाभकारी होता है। यह आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।
इसके लिए आप 4 चम्मच लाल चंदन में 2 चम्मच कैमोमाइल टी मिला दें और उसके बाद उस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधा घंटा लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद अपने चेहने को पानी से धो लें और उस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
3. पसीना
कई लोगों को पसीना बहुत आता है जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहते हैं। इसके लिए आप लाल चंदन को पानी के साथ मिलाकर अपने पूरे शरीर पर लगा लें।
सूखने के बाद इसे अच्छे से पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके शरीर पर पसीना कम आएगा और बदबू भी कम हो जाएगी।
4. ड्राई स्किन
त्वचा के रूखेपन को भी लाल चंदन कम करता है। चेहरे पर लाल चंदन, शहद और चंदन मिलाकर पेस्ट रोज लगाने से चेहरा हाईड्रेटेड होता है और रूखेपन की परेशानी भी खत्म हो जाती है।
Advertisement