सावधान! Bladder से Kidney तक फैल सकता है Urinary Tract Infection, जानें इसका कारण और बचाव का तरीका
UTI Symptoms and Causes: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन एक ऐसी समस्या है, जो महिलाओं में काफी जल्दी होती है। आज के समय में बहुत सी महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे में ये कोई बड़ी समस्या का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर आप भी इस इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आमतौर पर ये इंफेक्शन ब्लैडर तक ही सीमित रहता है।
लेकिन अगर बैक्टीरिया शरीर के अंदर वाले हिस्से में फैलने लगते हैं, तो ये किडनी के लिए कोई बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर UTI का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो इससे आपकी किडनी काम करना बंद कर देती है। आइए जानते हैं ये समस्या क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
UTI Kya Hota Hain: यूटीआई क्या होता है?

- यूटीआई एक ई-कोलाई बैक्टीरिया से होता है।
- जब आप गंदे या फिर पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे ये बैक्टीरिया टॉयलेट के रास्ते से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच जाता है।
- पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यूटीआई की समस्या ज्यादा होती है।
- ज्यादातर ये इंफेक्शन उन महिलाओं को होती है, जो सेक्सुअली काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
- अगर आप दिन में सीमित मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं या फिर 2-3 बार नहा रहे हैं, तो भी ये समस्या हो सकती है।
- बहुत ज्यादा देर तक टॉयलेट रोकने से या किडनी में स्टोन होने पर भी यूटीआई हो जाता है।
UTI Symptoms and Causes: UTI से बचने के लिए करें ये उपाय

- अगर आप भी यूटीआई की समस्या से बचना चाहते हैं, तो रोजाना सही मात्रा में पानी पिएं।
- फिजिकल रिलेशन बनाने से पहले और बाद में टॉयलेट जरूर जाएं।
- रोजाना टॉयलेट के बाद अपने प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह से क्लीन जरूर करें।
- प्राइवेट पार्ट में किसी भी तरह के हाइजीन स्प्रे का इस्तेमाल न करें।

- नहाने के लिए बाथ टब का इस्तेमाल करने से बचें।
- टॉयलेट को बहुत ज्यादा देर तक रोक कर ना रखें।
- खास करके प्रेगनेंट महिलाएं यूटीआई की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Join Channel