W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया आत्मसमर्पण

पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पहचान छुपाने के लिए वह बुर्का पहनकर न्यायालय में उपस्थित हुईं।

01:18 PM Nov 20, 2018 IST | Desk Team

पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पहचान छुपाने के लिए वह बुर्का पहनकर न्यायालय में उपस्थित हुईं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस   पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया आत्मसमर्पण
Advertisement

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में जांच से बचने के प्रयासों में फरार चल रही बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने बेगूसराय की एक अदालत में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। बालिका गृह कांड मामले की जांच के लिए वर्मा के खिलाफ शस्त्र कानून में मामला दर्ज है। वर्मा एक ऑटोरिक्शा में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात त्रिवेदी की अदालत में आयीं।

कुछ सहयोगियों के साथ आयीं वर्मा अदालत परिसर में प्रवेश करते ही बेहोश हो गईं। आस-पास के लोगों ने जब मंजू वर्मा के मुंह पर पानी के छींटे मारे तब उन्हें होश आया। बाद में उन्हें अदालत कक्ष में ले जाया गया। उच्चतम न्यायालय ने वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर 12 नवंबर को बिहार पुलिस को डांट लगाई थी।

न्यायालय ने वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने की सूरत में बिहार के पुलिस महानिदेशक को 27 नवंबर को अपने समक्ष उपस्थित होने को कहा था। वर्मा ने अपने पति चन्द्रशेखर वर्मा और मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच संबंधों की बात बाहर आने के बाद मंजू वर्मा ने अगस्त में प्रदेश की सामाजिक कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बालिका गृह में 30 से ज्यादा बच्चियों का यौन शोषण हुआ था। सीबीआई की छापेमारी के दौरान वर्मा के आवास से भारी मात्रा में हथियार मिलने के बाद उनके खिलाफ शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस :CBI ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्की की

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×