Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttar Pradesh : कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे अखिलेश, करहल विधानसभा से देंगे इस्तीफा

11:08 AM Jun 09, 2024 IST | Saumya Singh
Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh : लखनऊ में हुई घोषणा के बाद यह निश्चित हो गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। अखिलेश ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीता था। हाल में वह कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहने की घोषणा सुनते ही सपा नेता को दोगुनी खुशी मिल गई।

Highlight : 

लखनऊ में हुई घोषणा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीता था। हाल में अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। बता दें कि इसके बाद से कयास तेज हुई थी कि वह करहल छोड़ेंगे या फिर कन्नौज से इस्तीफा देंगे। शनिवार को करहल विधानसभा से इस्तीफा देने की लखनऊ में हुई घोषणा के बाद सपा नेता में खुशी छा गई।

कन्नौज से सांसद बने रहेंगे अखिलेश

शनिवार को करहल विधानसभा से इस्तीफा देने की लखनऊ में हुई घोषणा के बाद सपा नेता में खुशी छा गई। अखिलेश यादव हाल में कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। घोषणा के बाद यह साफ हो गया कि अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होते हुए सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

2027 में फिर कन्नौज में सपा को मिलेगी जीत - जयकुमार

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि कन्नौज की जनता और संगठन को सपा अध्यक्ष निराश नहीं करेंगे। सपा नेता जयकुमार ने कहा कि सपा मुखिया जब भी कन्नौज से सांसद रहे, तो यहां विधानसभा चुनावों में खासी बढ़त मिली है। इससे अब विधानसभा चुनाव 2027 में कन्नौज समेत आसपास जनपदों की सभी विधानसभा क्षेत्र में सपा को जीत मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article