टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव आज मैनपुरी से सपा प्रत्याशी के नाम का करेंगे ऐलान

उत्तर प्रदेश में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है।

10:55 AM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में खाली हुई लोकसभा और विधान सभा की सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। जिसमें मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर की विधानसभा सीट भी शामिल है। दोनों सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। मैनपुरी सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी जबकि रामपुर सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है। 
सपा के लिए महत्वपूर्ण दोनों सीट 
समाजवादी पार्टी के लिए ये दोनों सीट काफी महत्वपूर्ण है। जिसे अखिलेश यादव हर हाल में बचाना चाहते है। बीते दिन अखिलेश सैफई गए थे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से प्रत्याशी के नाम पर काफी देर तक चर्चा की थी । सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी सैफई पहुंच गए थे। अखिलेश यादव ने रामगोपाल के घर जाकर लगभग डेढ़ घंटे मैनपुरी उपचुनाव और पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मंथन किया। 
आज शाम तक होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 
बता दें, मुलायम सिंह यादव इस सीट से पांच बार सांसद रहे हैं। सपा का गढ़ ये सीट  माना जाता है। खबर है कि अखिलेश इस सीट से किसी परिवार के सदस्य को ही खड़ा करेंगे और उस नाम की घोषणा आज शाम तक की जाएगी। दावेदारों में सभी नामों में तेज प्रताप यादव का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। इसके साथ ही अखिलेश की पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी इस सीट से खड़ा हो सकते है। ऐसी खबरे लगातार आ रही है। 
शिवपाल भी हो सकते है उम्मीदवार 
दरअसल, ये चर्चा शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव के बयान से और तेज हो गई है। आदित्य ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि मैनपुरी नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव की सीट है, नेताजी की विरासत की सीट बचाने के लिए पूरा परिवार गंभीरता से विचार कर रहा है, जिसमें अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। खुद शिवपाल भी ये कह चुके है कि उन्हें जिम्मेदारियां मिलने का इंतज़ार है। अगर अखिलेश कोई निर्णय लेंगे तो वो उसका स्वागत करेंगे। 
Advertisement
Advertisement
Next Article