For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी मुख्यालय के सामने बनी ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुलडोजर

राज्य की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

04:38 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

राज्य की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।

uttar pradesh   समाजवादी पार्टी मुख्यालय के सामने बनी ‘अवैध’ दुकानों पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश सरकार अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रूख अपना रहीं है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के सामने स्थित कुछ अस्थायी ‘अवैध’ दुकानों को नगर निगम के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
Advertisement
यातायात जाम की स्थिति होती थी उत्पन्न 
नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग पर सपा दफ्तर के सामने बनीं अस्थायी दुकानें अवैध रूप से स्थापित की गई थीं जिन्हें हटाने के लिए छह महीने पहले से नोटिस भेजे जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि नोटिस के बाद भी दुकानों को नहीं हटाए जाने पर बुधवार को ‘नियमित कार्रवाई’ के दौरान उन्हें बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उसका ऐलान भी कराया गया था। अधिकारी के अनुसार वो दुकानें रेलवे के अधिकारियों के बंगलों के ठीक सामने बनाई गई थीं जिनकी वजह से अक्सर वहां यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। गौरतलब है कि ढहायी गई दुकानों पर समाजवादी पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री इत्यादि बेची जाती थी और ये दुकानें वर्ष 2001 से यहां चल रही थीं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×