W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh: गोरखनाथ मंदिर में हवन, रुद्राभिषेक के साथ CM योगी ने दी New Year 2024 की शुभकामनाएं

10:44 AM Jan 01, 2024 IST | Yogita Tyagi
uttar pradesh  गोरखनाथ मंदिर में हवन  रुद्राभिषेक के साथ cm योगी ने दी new year 2024 की शुभकामनाएं
Advertisement

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सुबह गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में हवन और रुद्राभिषेक किया। CM योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान श्रीराम के आराध्य महादेव के रुद्राभिषेक और हवन अनुष्ठान से की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

  • CM योगी ने नए साल की सुबह गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में हवन और रुद्राभिषेक किया
  • उन्होंने भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
  • आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं- CM योगी
  • रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की

विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक

 

नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मंदिर में अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्यों एवं पुरोहितों ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

CM ने लगाया जनता दरबार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में जनता दरबार भी लगाया और जनता दरबार में आये लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×