Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तर प्रदेश : गौकशी कर रहे तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल

उत्तर प्रदेश में कासगंज में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में गौकशी कर रहे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो घायल हो गये हैं

11:01 AM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में कासगंज में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में गौकशी कर रहे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो घायल हो गये हैं

उत्तर प्रदेश में कासगंज में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में गौकशी कर रहे बदमाशों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड में दो घायल हो गये हैं, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गंजडुण्डवारा थाना क्षेत्र के गडका गांव के जंगलों मे कुछ गौ तस्करों द्वारा गौकशी किये जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मंगलवार देर रात थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो गौ तस्करों को गौकशी करते पाया।
Advertisement
 पुलिस के इलाके में होने की जानकारी लगते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और भागते दो बदमाशों को रोकने के लिए हाशिम और इरफान के पैर पर पुलिस की ओर से गोली मारी गयी। इस बीच मची भगदड़ और अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीसरा गौ तस्कर इमरान भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि इमरान की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं।
आरोपियों के पास से बरामद हुए हथियार 
कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द दुबे ने बताया कि दो गौकशी करने वाले बदमाशों हाशिम और इऱफान के पैर मे गोली लगी है दोनों को गिरफ्तार किया गया है। थाना गंजडुंडवारा छेत्र के गड़का गांव में बीती रात थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया है। दोनों गिरफ्तार गौ तस्करों के कब्जे से दो तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, 1.25 कुंतल प्रतिबंधित गौ मांस, गौ कशी करने वाले उपकरण 05 चा़कू, 03 कुल्हाड़, 02लकड़ के गुटके, 01 तराजू, 01 रस्सी बरामद की है। एक फरार अभियुक्त इमरान की गिऱफ्तारी के लिये टीमें बनायीं गयी हैं।
Advertisement
Next Article