For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh: बीमार हुये NTPC कार्यालय पर धरना दे रहे किसान, जानें क्या कहा भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

02:38 PM Dec 19, 2023 IST | Prakash Sha
uttar pradesh  बीमार हुये ntpc कार्यालय पर धरना दे रहे किसान  जानें क्या कहा भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

Uttar Pradesh के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर-24 में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कई किसान ठंड से बीमार हो गए।

Highlights:

  • 35 लोगों के बीमार होने का दावा
  • स्थानीय प्रशासन ने किसानों के बीमार होने की पुष्टि की
  • बीमार हुए किसान में सबसे ज्यादा महिलाएं
  • कई किसान  अस्पताल में भर्ती

भारतीय किसान परिषद ने 35 लोगों के बीमार होने का दावा किया है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने किसानों के बीमार होने की पुष्टि की है, लेकिन संख्या की जानकारी नहीं दी। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि 24 गांवों के किसान सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी के मुख्य कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। उन्होंने दावा कि बीती रात 35 किसान ठंड लगने के कारण बीमार हो गए, इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुछ किसानों के बीमार होने की सूचना है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, उन्होंने बीमारों की संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि किसानों को धरना के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 24 गांवों के किसान उन वादों पूरा किये जाने की मांग कर रहे हैं, जो वादे भूमि अधिग्रहण के समय किये गए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी की तरफ से जमीन लेते समय कहा गया था कि शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ सुविधा एवं गांवों के लिए सड़क संपर्क बेहतर होगा जबकि आज स्थिति इसके विपरित है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×