W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh: लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग, 2 की मौत, 20 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

11:35 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

uttar pradesh  लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग  2 की मौत  20 से अधिक घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान दो महिलाओं की जलने से मौत हो गई है। आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।
Advertisement
वही, कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए हैं। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यो की निगरानी करने और पीड़ितों को उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। दमकल विभाग के कर्मियों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए शीशे तोड़े।
20 से अधिक लोग फंसे थे अंदर
इसी के साथ कमरों में धुआं भर जाने से होटल में ठहरे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 20 से अधिक लोग अभी भी अंदर फंसे हुए थे। एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×