For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, भाजपा-सपा नेताओं ने जताया शोक

10:07 AM Apr 21, 2024 IST | Aastha Paswan
पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन  भाजपा सपा नेताओं ने जताया शोक

Uttar Pradesh: मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई।

Highlights

पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

भाजपा-सपा नेताओं ने जताया शोक

सीएम योगी बोले- उनके निधन से स्तब्ध हूं मैं

मुरादाबाद के पूर्व सांसद और इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी परिश्रम किया। जनता से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करने में वह विश्वास करते थे। ईश्वर शोकसंतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

मुरादाबाद के पूर्व सांसद और इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी परिश्रम किया।

सपा नेताओं ने व्यक्त कीं शोक संवेदनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी परिश्रम किया। जनता से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करने में वह विश्वास करते थे। ईश्वर शोकसंतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से स्तब्ध हूं।

ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारीजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवारीजनों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×